पीएफ के लिए सेवानिवृत्त कर्मी से सुविधा शुल्क

Updated:
विज्ञापन

निरसा: बेनागड़िया(चिरकुंडा) अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्त हुई एएनएम रेखा रानी चंद्रा ने उपायुक्त को पत्र लिख कर सेवानिवृत्ति के बाद विभिन्न मद से मिलने राशि भुगतान नहीं होने की शिकायत की है. श्रीमती चंद्रा ने कहा है कि वह जून 2016 को मैं सेवानिवृत्त हो गयी. इसके बाद सिर्फ ग्रुप बीमा की राशि […]

विज्ञापन
निरसा: बेनागड़िया(चिरकुंडा) अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्त हुई एएनएम रेखा रानी चंद्रा ने उपायुक्त को पत्र लिख कर सेवानिवृत्ति के बाद विभिन्न मद से मिलने राशि भुगतान नहीं होने की शिकायत की है. श्रीमती चंद्रा ने कहा है कि वह जून 2016 को मैं सेवानिवृत्त हो गयी. इसके बाद सिर्फ ग्रुप बीमा की राशि प्राप्त हुई है.

अन्य मद से मिलने वाली राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है. इस संबंध में जब चिरकुंडा के लिपिक विनय कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने निरसा सीएचसी के प्रभारी व लिपिक से बात करने के लिए कहा. निरसा सीएचसी के बड़ा बाबू से संपर्क किया तो उन्होंने मुझसे राशि भुगतान के एवज में 10-12 हजार रुपया सुविधा शुल्क देने की बात कही. इसका वॉयस रिकॉर्ड भी उनके पास है.

भविष्य निधि का अंतिम प्रत्यारहण भी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक विपत्र ट्रेजरी में जमा नहीं किया गया है. इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है. वहीं विभाग के बड़ा बाबू ने आरोपों को गलत बताया है. इस संबंध में निरसा सीएचसी के प्रभारी डॉ एसके गुप्ता ने कहा कि आरोप बेबुनियाद व मनगढ़ंत है. उक्त एएनएम का बिल ट्रेजरी में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola