साइकिल के हैंडिल में लटका रखा था बैग, बुजुर्ग से 40 हजार छिनतई कर भागे अपराधी
देवघर : शहर में झपटमार गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के समीप एक बुजुर्ग व्यक्ति से झपटमारों ने 40 हजार रुपये उड़ा दिये. पीड़ित व्यक्ति का नाम फागु मंडल(68) है. वह आंबेडकर नगर के रहने वाले बताये जाते हैं. घटना के वक्त […]
वह झपटमार की अोर इशारा कर शोर मचाना शुरू किये. तब तक वह बाइक पर सवार होकर भागने लगा. पीड़ित व्यक्ति ने पास खड़े एक बाइक वाले की मदद से उसका पीछा भी किया. मगर सिंचाई कॉलोनी के रास्ते नगर निगम की अोर से तेजी से भागने में सफल रहा. इस बीच पुलिस को सूचना मिलते ही पीसीआर वैन ने झपटमारों का पीछा किया. मगर डाबरग्राम के पास वे आंखों से अोझल गये. इस बीच पुलिस ने झपटमार की तलाश में आसपास के इलाके में सघन छानबीन की. मगर पुलिस को झपटमारों के विषय में कोई सुराग हाथ नहीं लगा. इधर, पीड़ित बुजुर्ग ने थाना पहुंच कर घटना के संबंध में लिखित शिकायत दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










