भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा मंदिर साफ-सफाई व रंग-रोगन शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: शिक्षा सभा चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ का रथ आ चुका है. रथ की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम शुरू हो चुका है. 25 जून को भगवान जगन्नाथ रथ पर आरुढ़ होकर भक्तों को दर्शन देंगे. शिक्षा सभा चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर व करनीबाग स्थित मोहनमंदिर में भगवान जगन्नाथ मंदिर […]
विज्ञापन
देवघर: शिक्षा सभा चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ का रथ आ चुका है. रथ की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम शुरू हो चुका है. 25 जून को भगवान जगन्नाथ रथ पर आरुढ़ होकर भक्तों को दर्शन देंगे. शिक्षा सभा चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर व करनीबाग स्थित मोहनमंदिर में भगवान जगन्नाथ मंदिर का पट बंद है.
भगवान 10 जून से ही बीमार चल रहे हैं. 25 जून को स्वस्थ होंगे. श्रद्धालु 24 जून तक भगवान हरि का दर्शन-पूजा नहीं कर सकेंगे. जगन्नाथ मंदिर की व्यवस्थापिका माता जी साध्वी कल्याणी मानस सुधा ने बताया कि 25 जून आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया को स्वस्थ होंगे.
उस दिन दो बजे रथ पर आरूढ़ होकर भक्तों को दर्शन देते हुए जनकपुर जायेंगे. वहां आठ दिनों तक रहने के बाद तीन जुलाई आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को वापस जगन्नाथ मंदिर में वेदी पर विराजमान होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










