ट्रक-ऑटो में टक्कर अधेड़ की मौत

देवघर: जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर विशनपुर गांव के समीप सुबह करीब 8:30 बजे एक ट्रक ने सामने से आ रही यात्रियों से भरी ऑटो में धक्का मार दिया. घटना में ऑटो पर सवार चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बंधा गांव निवासी मो कुर्बान सहित रवीना खातून, नसीमा बीबी, मसीना खातून व मसरी खातून घायल हो गयी. […]
ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने कुर्बान के दोनों पैर गंभीर रुप से कुचलने की बात कहते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. परिजन उसे कुंडा स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में ले गये थे, जहां कुछ देर तक इलाज चलने के बाद कुर्बान (45) की मौत हो गयी.
परिजनों के मुताबिक ऑटो पर सवार होकर सभी डॉक्टर के घर देवघर आ रहे थे. उसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक सामने से धक्का मारते हुए आगे फरार हो गया. इधर, घायलों के इलाज के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर द्वारा मामले की सूचना नगर थाना को भेज दी गयी. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




