कार्यक्रम : नये डीसी राहुल सिन्हा ने लिया प्रभार, कहा जनता से करेंगे सीधा संवाद

Published at :17 Jun 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यक्रम : नये डीसी राहुल सिन्हा ने लिया प्रभार, कहा जनता से करेंगे सीधा संवाद

देवघर: नये डीसी के रूप में दुमका से स्थानांतरित राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को विधिवत प्रभार ग्रहण कर लिया. इस अवसर पर वर्तमान तथा निवर्तमान दोनों डीसी गले मिले और एक-दूसरे को नये दायित्व के लिए बधाई दी. इस अवसर पर नये डीसी ने कहा कि वैसे तो अभी का सबसे अहम लक्ष्य श्रावणी […]

विज्ञापन
देवघर: नये डीसी के रूप में दुमका से स्थानांतरित राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को विधिवत प्रभार ग्रहण कर लिया. इस अवसर पर वर्तमान तथा निवर्तमान दोनों डीसी गले मिले और एक-दूसरे को नये दायित्व के लिए बधाई दी. इस अवसर पर नये डीसी ने कहा कि वैसे तो अभी का सबसे अहम लक्ष्य श्रावणी मेले को बेहतर ढ़ंग से संचालित करना रहेगा, लेकिन विकास की बात करें तो केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना और अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना लक्ष्य होगा. उन्होंने कहा कि जनता से वे सीधा संवाद स्थापित करने का पूरा प्रयास करेंगे. लोगों के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे.
श्रद्धालुओं को देंगे बेहतर सुविधा
नये डीसी ने कहा कि श्रावणी मेले की मजबूत आधार डीसी अरवा राजकमल सर ने रखी है, क्योंकि श्राइन बोर्ड की बैठक में उनकी तैयारी का प्रजेंटेशन देखता था, उसे संकलित करेंगे और दो साल बासुकिनाथ मेले का संचालन का अनुभव भी है. उनकी बनायी ब्लू प्रिंट, अनुभव व सभी के सहयोग से श्रद्धालुओं को ओर बेहतर सुविधा देने का प्रयास करेंगे. ताकि जो भी श्रद्धालु आयें, सुखद संदेश लेकर जायें.
विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करेंगे
उन्होंने कहा कि जिले में विकास की योजनाओं को सही तरीके से धरातल पर उतारने के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय बहुत जरूरी होता है. इसलिए देवघर में इंटर डिपार्टमेंट को-अॉर्डिनेशन को मजबूत करेंगे. जो भी काम हो बेहतर हो, गुणवत्तापूर्ण हो. इस अवसर पर एसपी ए विजयालक्ष्मी, डीडीसी जन्मेजय ठाकुर, डीआरडीए डायरेक्टर इंदु रानी, एसडीओ सुधीर कुमार गुप्ता, डीटीओ प्रेमलता मुर्मू, गोपनीय प्रभारी देवलाल उरांव, सीइओ संजय कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी श्याम नारायण सरस्वती, डीडब्ल्यूओ अगापित टेटे, एनडीसी शैलेश कुमार, दंडाधिकारी प्रवीण प्रकाश, प्रियंका सिंह, टीओ उमेश चंद्र दास सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola