मार्च 2018 तक पूरे जिले को करें ओडीएफ

देवघर: रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएचइडी के केंद्रीय सचिव परमेश्वर अय्यर व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा की. केंद्रीय सचिव ने कहा कि मार्च 2018 तक पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य शुरू करें. ग्रास रुट पर […]
इस दौरान पीएचइडी देवघर व मधुपुर के अभियंताओं द्वारा बताया गया कि 20 जून को जिले का दूसरा प्रखंड मारगोमुंडा ओडीएफ हो जायेगा. 20 जून को समारोहपूर्वक मारगोमुंडा प्रखंड को ओडीएफ करने की विधिवत घोषणा की जायेगी. अगले तीन माह में देवीपुर, सारवां व पोलोजारी प्रखंड को पूर्ण रुप से ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है, इन तीनों प्रखंडों में शौचालय का निर्माण तेज गति पर चल रहा है.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीसी राहुल कुमार सिन्हा, डीडीसी जनमेजय ठाकुर, देवघर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता राकेश रौशन, मधुपुर के कार्यपालक अभियंता प्रदीप चौधरी समेत सभी बीडीओ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




