पुलिस मामले की कर रही जांच, विवाहिता का दुपट्टे से लटका मिला शव

पालोजोरी : पालोजोरी के पिंडरा गांव में नीरज डे की 29 वर्षीय महिला रिंकू डे का शव ससुराल में ही दुपट्टे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलने पर एएसआइ संतोष प्रसाद पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे व शव थाना ले आये. रिंकू का मायका धनबाद जिला अंतर्गत गोविंदपुर है. घटना की सूचना महिला […]
रिंकू के दस व आठ साल के दो बेटे भी हैं. रिंकू के पति व ससुरालवालों ने बताया कि शाम के करीब साढ़े तीन बजे तक रिंकू घर में काम की. इसके बाद से वह दिखाई नहीं दी. आसपास खोजबीन करने पर भी जब वह नहीं मिली तो घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे उसे लटका पाया. आनन फानन में उसे उतार कर जमीन पर लिटाया गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
रिंकू के ससुराल वाले व ग्रामीणों के अनुसार उसके साथ परिवार का काफी बेहतर संबंध था. कुछ परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू की दो सगी बहनों ने भी फांसी लगाकर ही आत्महत्या की थी. इस घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी. इधर, जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी गोविंदपुर से पालोजोरी के लिए चल दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




