सोये थे परिवार वाले, चोरों ने उखाड़े खिड़की के रॉड, रेल कर्मी के घर से नकदी समेत जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: थाना क्षेत्र के रेलवे न्यूकॉलानी मोहल्ले में रेल कर्मी पैका इनोसेंट बेसरा के घर से चोरों ने नकदी व जेवरात की चोरी कर लिया. बेसरा परिवार वालों के साथ आवास में सोये हुए थे. इसी क्रम में मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके आवास की खिड़की का रॉड उखाड़ लिया और घर के […]

विज्ञापन
मधुपुर: थाना क्षेत्र के रेलवे न्यूकॉलानी मोहल्ले में रेल कर्मी पैका इनोसेंट बेसरा के घर से चोरों ने नकदी व जेवरात की चोरी कर लिया. बेसरा परिवार वालों के साथ आवास में सोये हुए थे. इसी क्रम में मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके आवास की खिड़की का रॉड उखाड़ लिया और घर के अंदर प्रवेश कर गये. गोदरेज खोल कर उससे 50 हजार नकदी के अलावे कान व नाक का सोने का जेवर निकाल लिया. सुबह जब बेसरा उठे तो उन्हें घर में चोरी की जानकारी मिली. चोरों ने गोदरेज में ही चाबी लगा छोड़ रखा था.

चोरों ने बहुत ही सफाई से पूरे घटना को अंजाम दिया. उन्होंने इसकी सूचना पहले रेल पुलिस व आरपीएफ को दी. लेकिन मामला शहरी क्षेत्र के होने के कारण बाद में श्री बेसरा ने इसकी लिखित शिकायत मधुपुर थाना में दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बताते चलें कि जिस आवास से चोरी हुई है. उससे सटे हुए ही रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी समेत कई अधिकारियों का आवास है. पिछले वर्ष चोरों ने रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के आवास से भी हजारों की चोरी कर ली थी. उस मामले का भी अभी तक उदभेदन नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola