रोष: विधवा पेंशन नहीं मिलने से नाराजगी, मुखिया आवास का घेराव

Updated:
विज्ञापन

सारठ: मंझलाडीह पंचायत के लगभग 75-80 विधवाओं ने पेंशन नहीं मिलने के लिए मुखिया कंचन सिंह के आवास का घेराव किया. पंचायत के सुगदीबाद, सोनाबाद, ठूंठासिमर, मंझलाडीह समेत कई गांवों से पहुंची विधवा महिला कमली देव्या, शांति देवी, पानो देवी, हलोदी किस्कू, संतुरी हेंब्रम, सोनामुणी बेसरा, रजनी किस्कू, जियामुणी मुर्मू, नुनी देव्या, सूरजमुणि देव्या, गंधरी […]

विज्ञापन
सारठ: मंझलाडीह पंचायत के लगभग 75-80 विधवाओं ने पेंशन नहीं मिलने के लिए मुखिया कंचन सिंह के आवास का घेराव किया. पंचायत के सुगदीबाद, सोनाबाद, ठूंठासिमर, मंझलाडीह समेत कई गांवों से पहुंची विधवा महिला कमली देव्या, शांति देवी, पानो देवी, हलोदी किस्कू, संतुरी हेंब्रम, सोनामुणी बेसरा, रजनी किस्कू, जियामुणी मुर्मू, नुनी देव्या, सूरजमुणि देव्या, गंधरी देव्या आदि ने कहा कि विधवा पेंशन की स्वीकृति के कई महीने पहले होने के बाद भी अब तक पेंशन मिलना शुरू नहीं हुआ है.

कई बार पंचायत कार्यालय गयी पर ना ही मुखिया मिलते हैं और ना ही पंचायत सचिव. महिलाओं ने कहा कि अब व्यवस्था से तंग आ चुके हैं. पेंशन क्यो नहीं मिल रहा है, यह भी बताने वाला कोई नहीं है.

पेंशन के फोटो व पासबुक खुलवाने में भी पैसे खर्च हो गये. मजदूरी चौका बरतन करके पैसे का जुगाड़ कर पेंशन के लिए खाता खुलवाया. पूर्व मुखिया कुलदीप सिंह जो वर्तमान मुखिया के पति भी हैं उन्होंने महिलाओं से एक महीने का माेहलत मांगा व पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola