Deoghar News : सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 10 आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 10 आरोपित गिरफ्तार

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 साइबर आरोपितों को साइबर थाने की विशेष छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 साइबर आरोपितों को साइबर थाने की विशेष छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, दो अप्रैल को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी की. मौके पर से मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नवाडीह गांव निवासी सुनील कुमार सहित सारवां थाना क्षेत्र के दुबजोरा पन्नाटांड़ गांव निवासी युगल किशोर नापित, मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया जनाकरी गांव निवासी शिवनंदन मंडल, पाथरौल थाना क्षेत्र के गौनेया गांव निवासी गौतम कुमार दास, कुर्मीडीह फुटा गांव निवासी दुलाल कुमार दास, करौं थाना क्षेत्र के नगादरी गांव निवासी लल्ताफ अंसारी उर्फ इल्ताफ अंसारी, नगादरी टोला बुढ़ियाबाद निवासी नसरुल अंसारी, सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी आबिद अंसारी, पालाजोरी थाना क्षेत्र के बरमशोली गांव निवासी खुर्शीद अंसारी व अंगवाली गांव निवासी हासिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपितों के पास से 15 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड व चार प्रतिबिंब सिम बरामद किये हैं. जानकारी के मुताबिक, पकड़े गये आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करते ही खाते से रुपयों की ठगी हो जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल में साइबर थाना के एसआइ अजय कुमार, संतोष कुमार मंडल, सारवां थाना प्रभारी व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हाइलाइट्स पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के आरोपितों को किया गिरफ्तार आरोपितों के पास से 15 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड व चार प्रतिबिंब सिम बरामद

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola