रन फॉर झारखंड में युवाओं ने दिखाया दम

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 11 Nov 2025 8:08 PM

विज्ञापन

राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा. राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. दौड़ समाहरणालय से कुल्लू मोड़ तक हुआ. इसमें जिले के कई पदाधिकारी, कर्मी, जवान व काफी संख्या युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया. दौड़ की शुरुआत स्वास्थ्य एवं जागरूक झारखंड के संकल्प के साथ हरी झंडी दिखाकर किया गया. साथ ही राज्य निर्माण के गौरवशाली 25वर्षो का उत्साहपूर्ण संदेश दिया गया. मौके पर एसडीओ जहुर आलम ने कहा कि झारखंड राज्य निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है. पर्यटन, खेलकूद, कृषि, बिजली समेत अन्य क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किया है. झारखंड अलग राज्य बनने से यहां के लोगों की राजनीति में भागीदारी बढ़ी है. यहां के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक बन रहे हैं. झारखंड का कंपटीशन बिहार व गुजरात से नहीं बल्कि, अमेरिका, जापान व चीन के स्टेट से है. उन्होंने लोगों से राज्य की तरक्की में अपनी भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि रन फॉर झारखंड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को 15 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा. मौके पर डीइओ दिनेश कुमार मिश्र, डीएसओ नीतू कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार, एसडीपीओ संदीप सुमन, बीडीओ हरिनाथ महतो, थाना प्रभारी विपिन कुमार, महिला थाना प्रभारी सुषमा कुमारी समेत पदाधिकारी, कर्मी, एसएसबी के पदाधिकारी, जवान व काफी संख्या में युवक-युवतियां शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola