ePaper

वाहन के धक्के से युवक की मौत

Updated at : 09 Nov 2024 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन के धक्के से युवक की मौत

नावाडीह मारंगा गांव निवासी 23 वर्षीय तिलेश्वर कुरमी (पिता पच्चू कुरमी) की मौत शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. नावाडीह मारंगा गांव निवासी 23 वर्षीय तिलेश्वर कुरमी (पिता पच्चू कुरमी) की मौत शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को तिलेश्वर के घर पर छठ को लेकर कार्यक्रम चल रहा था. वह अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए बाजोबार गया था. लौटने के दौरान नावाडीह बरगद पेड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार कर फरार हो गया. तिलेश्वर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. तिलेश्वर के माता-पिता के अलावा पत्नी व एक डेढ़ वर्षीय पुत्री है. ग्रामीणों ने वाहन कि शिनाख्त कर कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है.

सदर थाना में दो युवकों ने अपना सिर फोड़ा

चतरा. सदर पुलिस द्वारा पकड़े गये दो युवकों ने थाना में अपना सिर फोड़ लिया, जिससे कुछ समय के लिए थाना में अफरा-तफरी मच गया. तुरंत पुलिस ने दोनों को सदर थाना पहुंचाया. वहां उनका इलाज चल रहा है. इसके बाद दोनों के परिजनों को सदर अस्पताल बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया. मामला तीन दिन पहले का बताया जाता है. युवकों के परिजनों ने बताया कि दोनों को पुलिस ने थाना में पकड़ कर रखा था. इससे परेशान होकर युवकों ने अपना सिर फोड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola