ePaper

महिलाएं आत्मनिर्भर व जागरूक बन रही हैं :मुखिया

Updated at : 09 Sep 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं आत्मनिर्भर व जागरूक बन रही हैं :मुखिया

जेएसएलपीएस के तहत महेशा स्थित विद्यालय परिसर में करमा सीएलएफ कार्यालय द्वारा मंगलवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मयूरहंड. जेएसएलपीएस के तहत महेशा स्थित विद्यालय परिसर में करमा सीएलएफ कार्यालय द्वारा मंगलवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया मंजीत सिंह शामिल हुए.मौके पर मुखिया ने कहा कि सरकारी कार्यो में महिलाएं की भूमिका अहम है. महिलाएं घर के साथ सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सकारात्मक कार्य कर रही है. महिलाएं आत्मनिर्भर व जागरूक बनेगी, तभी गांवों का समुचित विकास होगा. क्लस्टर के लेखापाल सुलोचना देवी ने आय व व्यय के ब्योरा की जानकारी प्रस्तुत की. बीपीएम पंकज गुप्ता ने महिलाएं को मिलने वाली लाभ से अवगत कराया. इस अवसर पर एसबीएआइ बैंक के शाखा प्रबंधक विनीत डुंगडुंग, बीएपी एजादुल खान, सीसी महेन्द्र कुमार, सीएलएफ अध्यक्ष उर्मिला देवी, आइपीआरपी काजल कुमारी, सीआरपीईपी सुजीत कुमार, मेनका कुमारी, कोषाध्यक्ष सुमन कुमारी, अंजू कुमारी, एफएलसीआरपी पूर्णिमा देवी, सभी एडब्लू, एकीएम, एपीएस उपस्थित थे. मुखिया ने किया साइकिल का वितरण प्रतापपुर. प्रखंड के मझगांवा हाई स्कूल में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. मौके पर सिदकी पंचायत के मुखिया सरेश राम, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अर्जुन यादव व प्रधानाध्यापक हरिश मिश्रा ने 56 छात्र-छात्राओ को साइकिल दी. इस संबंध में मुखिया ने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola