सड़क मरम्मत की मांग को लेकर आज भूख हड़ताल

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 08 Nov 2025 8:17 PM

विज्ञापन

सड़क की मरम्मत व पक्की नाली की मांग को लेकर गांव के चार युवा रविवार को सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

विज्ञापन

पत्थलगडडा. प्रखंड के सिंघानी गांव में जर्जर सड़क की मरम्मत व पक्की नाली की मांग को लेकर गांव के चार युवा रविवार को सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे. हड़ताल पर बैठनेवालों में शिक्षाविद प्रो प्रमोद कुमार दांगी, सुधांशु शर्मा, पत्रकार दीपक कुमार राज, व्यवसायी मुकेश केसरी शमिल हैं. प्रो दांगी ने कहा कि सिंघानी गांव के मुख्य सड़क बलथरवा बागी से पंचमुखी हनुमान मंदिर सिंघानी चौक तक सड़क की स्थिति जर्जर है. यह सड़क प्रखंड मुख्यालय समेत दर्जनों गांवों को जोड़ता है. जर्जर सड़क के कारण राहगीरों व स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे व बोल्डर निकल आये हैं. ऐसे में भूख हड़ताल का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola