ePaper

फटकार से आहत महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

Updated at : 12 Jul 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
फटकार से आहत महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

कुंदा थाना क्षेत्र के कुंदा गांव निवासी सोनी कुमारी (33) पति-रिंकू गुप्ता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

चतरा. कुंदा थाना क्षेत्र के कुंदा गांव निवासी सोनी कुमारी (33) पति-रिंकू गुप्ता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. वह कुंदा से दस दिवसीय मशरूम की खेती का प्रशिक्षण लेने तीन जुलाई को आरसेटी गयी थी. प्रशिक्षण के अंतिम दिन सुबह करीब नौ बजे वह केंद्र से फोन से बात करते हुए बाहर निकली. इसके बाद एक दुकान से कीटनाशक दवा खरीदी और उसे उसने खा लिया. कीटनाशक खाते ही वह सड़क पर गिर पड़ी. इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी. पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देख हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन हजारीबाग जाने के क्रम में छड़वा डैम के पास महिला ने दम तोड़ दिया.

तस्वीर हुआ था वायरल: बताया जाता है कि महिला और उसके दोस्त कुंदा निवासी बबलू गुप्ता की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी, जिसके बाद पति ने पत्नी को फोन कर फटकार लगायी. इससे आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली. ज्ञात हो कि पूर्व में भी महिला व उसके दोस्त को कई बार गांव में बैठक कर फटकार लगायी गयी थी. गत शुक्रवार को भी चतरा में दोनों मिले थे. इधर, आरसेटी के निदेशक बसंत कुमार ने बताया कि महिला छुट्टी लेकर प्रशिक्षण केंद्र के बाहर गयी थी. वहीं थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है. आवेदन मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola