चतरा-डोभी मार्ग पर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Updated at : 14 Mar 2026 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा-डोभी मार्ग पर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे गार्ड की हादसे में मौत

विज्ञापन

ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे गार्ड की हादसे में मौत::::: हेडिंग : दो घंटे रहा एनएच जाम, आश्वासन के बाद हटाया जोरी. एनएच 22 के चतरा-डोभी मार्ग पर स्थित घंघरी देवी मंडप के पास शनिवार की अहले सुबह वाहन ने एक व्यक्ति को अपने चपेट में ले लिया, जिससे हंटरगंज थाना क्षेत्र के हिरिंग गांव निवासी संजय सिंह (50) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से गुस्साये परिजन व ग्रामीणों ने एनएच जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. वे दोषी चालक पर कार्रवाई व समुचित मुआवजे की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर सीओ रितिक कुमार व वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे. उन्होंने जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. सरकारी प्रावधान के तहत पारिवारिक लाभ व वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. सड़क जाम सुबह छह बजे से आठ बजे तक रही. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. स्कूली वाहन, यात्री बस समेत अन्य वाहन जाम में फंसे रहे. जाम हटते ही वाहनो का परिचालन शुरू हुआ. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि संजय जोरी आइटीआई कॉलेज में नाइट गार्ड थे. रात में ड्यूटी कर बाइक से सुबह घर लौट रहे थे. इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन उन्हें चपेट में ले लिया और फरार हो गया. मृतक की पत्नी के अलावा तीन पुत्री व एक पुत्र है. ग्रामीणों ने घंघरी बाजार के समीप स्पीड ब्रेकर लगाने व बुधवार को साप्ताहिक हाट के दिन में मालवाहक वाहनों का परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है. इधर, घटना की सूचना पाकर विधायक जनार्दन पासवान ने पीड़ित परिवार को तत्काल दस हजार रुपये का सहयोग किया. साथ ही घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने पुलिस से वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola