अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में कटौती का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में कटौती का निर्देश

कुंदा में प्रखंड, अंचल कार्यालय व स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन

: कुंदा में प्रखंड, अंचल कार्यालय व स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण : स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की खराब स्थिति पर लगायी फटकार कुंदा. उपायुक्त रवि आनंद शनिवार को कुंदा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली. कार्यालय व शौचालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही सभागार में चल रहे शिक्षकों के जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया. इसके बाद उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. वहां स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी, दवा स्टॉक पंजी, प्रसव पंजी समेत अन्य अभिलेखों की जांच की. उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष व अन्य विभागों का घूम-घूमकर निरीक्षण किया. स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी व साफ-सफाई की खराब व्यवस्था देख उन्होंने संबंधित कर्मियों को फटकार लगायी. निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले स्वास्थ्य कर्मियों को शोकॉज करते हुए एक दिन के मानदेय में कटौती करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी अपने कार्य व दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें. लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. 26 अप्रैल को बाइक से प्रसव कराने पहुंची संजू देवी से जुड़े मामले पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में उपायुक्त ने कहा कि मामले की सत्यता की जांच के लिए टीम गठित की गयी थी. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों व ममता वाहन मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पर्यटन स्थल महादेव मठ पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया. उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावना पर चर्चा की. कहा कि जरूरत के अनुसार डीएमएफटी मद से विभिन्न योजनाओं का चयन कर विकास कार्य कराया जायेगा. मौके पर सीओ दीपक कुमार मिश्रा, संत श्री दीनदयाल जी, लवकुश गुप्ता, विक्की कुमार, सूर्यदेव यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola