450 अंक लाकर वर्षा कुमारी बनी जिला टॉपर

Updated:
विज्ञापन
450 अंक लाकर वर्षा कुमारी बनी जिला टॉपर

इंटर आर्ट्स

विज्ञापन

इंटर आर्ट्स चतरा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटर के तीनों संकाय का रिजल्ट जारी किया है. इंटर आर्ट्स में जिले के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. जिले का पूरे राज्य में 16वां स्थान पर रहा. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय मयूरहंड की छात्रा वर्षा कुमारी 450 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी. वह सदाफर गांव की पंकज सिंह व आरती देवी की पुत्री है. वहीं प्लस टू एसएस हाई स्कूल प्रतापपुर की शोभा कुमारी, एसएस प्लस टू हाई स्कूल टंडवा की शिवानी कुमारी सिंह व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय मयूरहंड की निशा कुमारी संयुक्त रूप से 440 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान, प्लस टू जनता हाई स्कूल पत्थलगड्डा के सुभाष कुमार 437 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान, इसी विद्यालय के शैलेश कुमार 435 अंक प्राप्त कर चौथे व प्लस टू गंगा स्मारक हाई स्कूल गिद्धौर की रूपाली कुमारी 434 अंक प्राप्त कर जिले में पांचवें स्थान प्राप्त की है. इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. बता दें कि इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 8787 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 8420 विद्यार्थी सफल रहे. 2975 प्रथम श्रेणी, 5119 द्वितीय श्रेणी व 326 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola