आंगनबाड़ी केंद्र में तीन माह से टीकाकरण कार्य बंद

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में तीन माह से टीकाकरण कार्य बंद

प्रखंड के पांडेयबागी भाग वन आंगनबाड़ी केंद्र में तीन माह से बीसीजी का टीकाकरण नहीं हुआ है.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के पांडेयबागी भाग वन आंगनबाड़ी केंद्र में तीन माह से बीसीजी का टीकाकरण नहीं हुआ है. गुरुवार को बीसीजी का टीका लगाने को लेकर पोषक क्षेत्र के एक दर्जन महिलाएं बच्चों को लेकर पहुंचीं, जहां महिलाएं अपने बच्चों को बिना टीकाकरण के बैरंग लौट गयीं. आंगनबाड़ी सेविका प्रभा कुमारी सिन्हा ने बताया कि बीसीजी, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होता है. स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण आंगनबाड़ी केंद्र पांडेयबागी भाग एक में तीन माह से टीकाकरण नहीं हुआ. आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि सरकार के निर्देशों को स्वास्थ्य विभाग अनदेखी कर रहा है. महिलाओं ने उपायुक्त से केंद्र में टीकाकरण कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola