हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, सड़क जाम

हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, सड़क जाम

विज्ञापन

टंडवा. प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार की सुबह कोयला ढुलाई में लगे हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जिसमें कुजू निवासी सौरभ उर्फ छोटू मेहता (28) व इटखोरी मोड़ निवासी शशिकांत मेहता (32) शामिल है. जानकारी के अनुसार शशिकांत मेहता का ट्रक बसरिया के समीप खराब हो गया था, जिसके बाद दोनों लोग स्कूटी से बैटरी लेकर बसरिया की ओर जा रहे थे. इस दौरान एनटीपीसी से कोयला खाली कर लौट रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने सड़क जाम कर दिया और मृतकों के परिजनों को नौकरी व मुआवजा देने की मांग करने लगे. हादसे में शामिल हाइवा को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया है. बताया जा रहा है कि उक्त वाहन राजेंद्र ट्रांसपोर्ट कंपनी का है, जो हजारीबाग जिले के पकरी बरवाडीह का कोयला एनटीपीसी भेज रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयला ढुलाई में लगे भारी वाहनों की तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण आये दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola