आदिवासी एकता सह आक्रोश रैली सात नवंबर को

पकरिया स्थित सरना टोंगरी में रविवार को आदिवासी एकता मंच के सदस्यों की बैठक हुई.
चतरा. पकरिया स्थित सरना टोंगरी में रविवार को आदिवासी एकता मंच के सदस्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रिटायर्ड फौजी महेश बांडो ने की, संचालन विजय भोगता ने किया. बैठक में सात नवंबर को आदिवासी एकता सह आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया गया. रैली की सफलता पर चर्चा की गयी. श्री बांडो ने कहा कि कुड़मी समुदाय द्वारा कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग असंवैधानिक है. आदिवासी समुदाय इस मांग का विरोध कर रहा है. उन्होंने आदिवासी समुदाय के महिला-पुरूषों को रैली में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने की अपील की. बताया कि रैली सदर प्रखंड कार्यालय स्थित शहीद नीलांबर-पीतांबर मैदान से प्रारंभ होगी. यह पोस्टऑफिस, गुदरी बाजार, केशरी चौक, जतराहीबाग होते हुए समाहरणालय पहुंचेगी. वहां उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा. इसके बाद पुन मैदान पहुंच कर रैली सभा में तब्दील हो जायेगी. बैठक में कमेश्वर भोगता, दिव्या भोगता, केमी भोगता, सुरेश उरांव, विजय गंझू, पाहन कृष्णा केरकेट्टा, मादी उरांव, मोहन गंझू, महेश लकड़ा, छठू भोगता, उमेश बांडो, रघु कच्छप, सोमरा भगत, प्रकाश कच्छप, विपिन तिर्की, रवि कुजूर, कैलाश बिरहोर, केदार बिरहोर समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




