ePaper

सुभाष चौक पर झांकी प्रदर्शन का समय निर्धारित

Updated at : 06 Apr 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
सुभाष चौक पर झांकी प्रदर्शन का समय निर्धारित

किसान भवन में शनिवार को रामनवमी पूजा समिति के अखाड़ो की बैठक महासमिति अध्यक्ष अमित कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

सिमरिया़ किसान भवन में शनिवार को रामनवमी पूजा समिति के अखाड़ो की बैठक महासमिति अध्यक्ष अमित कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई. इसमें आठ अखाड़ों से दशमी कि रात सुभाष चौक पर झांकी प्रदर्शन को लेकर समय सारणी निर्धारित की गयी. धर्मवीर क्लब बानासाड़ी की झांकी रात 11:00 बजे से 12:00 बजे तक, पुराना अखाड़ा बाजारटांड़ की झांकी रात 12 बजे से एक बजे तक, ज्योति क्लब सबानो की झांकी रात 1 बजे से 1:30 बजे तक, नवयुवक क्लब रोल की झांकी रात 1:30 बजे से 2 बजे तक, नवयुवा जागृति क्लब हर्षनाथपुर की झांकी रात दो बजे से ढ़ाई बजे तक, कर्मवीर युवा क्लब गोवा की झांकी रात 2:30 बजे से 3 बजे तक, युवा हिंद क्लब खपिया की झांकी रात 3 बजे से सुबह 3:30 बजे तक, रामनवमी पूजा समिति डाड़ी कि झांकी 3 :30 बजे से 4 बजे तक प्रदर्शन करेगी. इस अवसर प्रमुख रोहन साव, उपप्रमुख दामोदर गोप, जिप सदस्य देवनंदन साहू, जयप्रकाश सिंह, महासमिति सचिव विष्णु प्रसाद, महासचिव मनोरंजन महाजन, उपाध्यक्ष रमन कुमार साहू कोषाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, पकरम साव, महेंद्र सिंह,सेवा साव, उपेंद्र सिंह, परमेश्वर यादव, दयानिधि सिंह, शिबू यादव, रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे.

छह से आठ अप्रैल तक नो इंट्री रहेगी

सिमरिया. सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंडों में जुलूस-झांकी को लेकर नो इंट्री लगायी गयी है. एसडीओ सन्नी राज ने बताया कि नो इंट्री छह अप्रैल सुबह सात बजे से आठ अप्रैल रात सात बजे तक रहेगी. इस दौरान भारी व्यवसायिक, कोल वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. एसडीओ ने बताया कि थाना प्रभारियों से प्राप्त प्रतिवेदन, प्रखंड स्तरीय शांति समिति में की गयी मांग व जिलास्तरीय शांति समिति में दिये गये निर्देश के आलोक में नो इंट्री लगायी गयी है. इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola