भ्रष्टाचार के खिलाफ जिले में होगा चरणबद्ध आंदोलन : भाजपा

भाजपा जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला से लेकर मंडल स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी. उक्त बातें जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही.
चतरा. भाजपा जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला से लेकर मंडल स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी. उक्त बातें जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि बिना पैसा के कोई भी काम नहीं होता है. हर कार्यालय में काम से पहले पैसा का डिमांड की जाती है. एक मार्च को भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काला बिल्ला लगाकर जिला प्रशासन का विरोध करेंगे. दो मार्च को सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकाला जायेगा. चार मार्च को प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया जायेगा. इसके बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा, तो जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जायेगा. जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि राजकीय इटखोरी महोत्सव सरकारी कार्यक्रम था, लेकिन इसे एक विशेष पार्टी का महोत्सव बना दिया गया. हारे गये लोगो को महोत्सव में तरजीह दी गयी, लेकिन सांसद व विधायकों के सम्मान में कोई भी बैनर पोस्टर नहीं लगाया गया. इस अवसर पर भाजपा चुनाव प्रभारी मनोज वाजपेयी, प्रदीप सिंह, ऋषिबाला, डॉ मृत्युंजय सिंह, मिथिलेश गुप्ता, कालीचरण यादव सहित कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










