चोरी का आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान लातेहार जिले के मोरपा थाना डीही गांव निवासी कमलेश भुईयां के रूप में की गयी.

विज्ञापन

कुंदा. लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु गांव से बकरी की चोरी कर भाग रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और बोलेरो (जेएच 19 ई-7312) को भी जब्त कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान लातेहार जिले के मोरपा थाना डीही गांव निवासी कमलेश भुईयां के रूप में की गयी. थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि लावालौंग थाना क्षेत्र से बकरी की चोरी कर उसे बोलेरो से कुंदा की ओर ले जा रहे हैं. इसी सूचना पर कुंदा-लावालौंग मुख्य पथ स्थित चौक पर वाहन को रोकर कर तलाशी ली गयी, जिसमें पांच बकरी पायी गयी. पूछताछ में युवक ने चोरी की बात स्वीकार की. इस संबंध में कुंदा थाना में मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया. बकरी चोरी में संलिप्त अन्य की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola