विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह का निधन, शोक

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह का निधन, शोक

विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह का निधन, शोक

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के गेजना पंचायत के नवाडीह गांव निवासी राज्य संपोषित उच्च विद्यालय पांडेयपुरा के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार सिंह (65) की मौत बुधवार को इलाज के दौरान दिल्ली में हो गयी. वह एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे. दिल्ली में इलाज चल रहा था. उनके शव को गुरुवार को पैतृक गांव लाया गया. शव गांव आते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. उनका अंतिम संस्कार विष्णुपथ गया में किया गया. जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया प्रतिनिधि प्रभु भारती, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयंत कुमार, पवन कुमार माथुर, शिक्षक कृष्ण देव ठाकुर, मोती यादव, चांदुरु यादव, अरुण कुमार सिंह, दिलीप पासवान के अलावा कई लोग उनके घर पहुंच कर परिजनो से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola