आंदोलनकारियों ने डीसी को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 04 Nov 2025 8:41 PM

विज्ञापन

विकास भवन के बगल में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को चतरा जिला आंदोलनकारियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

चतरा. विकास भवन के बगल में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को चतरा जिला आंदोलनकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता कैलाश सिंह ने की, संचालन सुगन साव ने किया. बैठक के बाद उपायुक्त को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इसमें 15 नवंबर से पहले आयोग द्वारा चिह्नित आंदोलनकारियों को सम्मानित करने, 15 अगस्त, 26 जनवरी व राजकीय कार्यक्रम में आंदोलनकारियों को आमंत्रित, पूर्व सम्मानित आंदोलनकारियों का सूची बना कर पेंशन, सभी आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये सम्मान पेंशन, अबुआ आवास देने की मांग शामिल है. मौके पर जिला प्रवक्ता राजकिशोर कमल, उपाध्यक्ष संतोष नायक, दिनेश सिंह, पारसनाथ सिंह, टहलू महतो, जय कुमार रजक, रामविलास सोनी, प्रकाश पासवान, संगीता पाठक, लीला देवी, डब्लू सोनी, संजय यादव, धीरजनाथ महतो, राजेश ठाकुर, लक्ष्मी प्रसाद सोनी समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola