विधायक ने मयूरहंड-चौपारण सड़क का मुद्दा उठाया

Updated at : 11 Mar 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने मयूरहंड-चौपारण सड़क का मुद्दा उठाया

विधायक ने मयूरहंड-चौपारण सड़क का मुद्दा उठाया

विज्ञापन

मयूरहंड.सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने मंगलवार को विधानसभा में मयूरहंड के पचमों मोड़ से लेकर चौपारण के चैथी मोड़ तक बने आरइओ सड़क को पीडब्ल्यूडी सड़क में तब्दील करने का मुद्दा उठाया है. मालूम हो कि यहां के ग्रामीणों ने विधायक से आरइओ सड़क को पीडब्लूडी में तब्दील करवाने के बाद चौड़ीकरण करवाने की मांग की थी. सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद आवागमन में सहूलियत होगी. साथ ही वाहनों का परिचालन तेज होगी.

पीएम आवास के लाभुक से राशि वसूली की जायेगी

मयूरहंड. सहायक अध्यापक की पत्नी गीता देवी को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मामले में पंचायत सचिव मनीष राजन ने संज्ञान लिया है. उन्होंने बताया कि लाभुक ने आवास लाभ लेने से पहले सही जानकारी कर्मियों को नही दी थी. झांसा देकर आवास का लाभ ली थी. अब राशि की वसूली की जायेगी. संबंधित मामले की जानकारी से वरीय पदाधिकारी को अवगत करा दी गयी है. साथ ही राशि वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. मालूम हो कि नौ मार्च को प्रभात खबर के अंक में इस मामले से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola