ePaper

.चतरा पशु मेला की मिटती जा रहा है पहचान, दायरा भी सिमटा

Updated at : 28 Sep 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
.चतरा पशु मेला की मिटती जा रहा है पहचान, दायरा भी सिमटा

चतरा पशु मेला की पहचान मिटता जा रही है.

विज्ञापन

28 सीएच 14- मेला में आया पशु. 16 लाख में हुआ डाक, नहीं हैं कोई सुविधा चतरा. चतरा पशु मेला की पहचान मिटता जा रही है. दायरा सिमटता जा रहा है. मेला में कम पशु व्यापारी पहुंच रहे हैं. एक माह तक चलने वाला यह पशु मेला 10-15 दिनों में तक ही चल पा रहा है. यहां दो दशक पूर्व दूसरे राज्यों से पशु व्यापारी मवेशियों की खरीद-बिक्री करने आते थे. अब कम लोग ही पहुंच रहे है. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में इस मेले की अलग पहचान थी. मेला में एक से बढ़ कर नस्ल के पशु पहुंचते थे. मनोरंजन के भी कई तरह का साधन होते थे. जिलेभर के लोग खरीदारी करने आते थे. लेकिन नवमी, दशमी, 11वीं के दिन सबसे अधिक भीड़ रहती है. पहले जतराहीबाग से लेकर नगवां तक मेला लगता था. समाहरणालय बनने के बाद विनय भारती पार्क के पास मेला लगता था. लेकिन वहां भी डीसी, एसपी व पीडीजे आवास बनने से मेला आगे बढ़ गया. फिलहाल चतरा कॉलेज व जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के इर्द गिर्द मेला लग रहा है. मेला का नगर पालिका द्वारा डाक कराया गया है. 16 लाख में डाक हुआ है, लेकिन व्यापारियों व मेला पहुंचने वाले लोगो को काई सुविधा नहीं मिल रही है. मेला में दुकान लगाने वाले लोगों को भी अधिक राशि देनी पड़ रही है. सुरक्षा भी भगवान भरोसे है. चतरा-इटखोरी पथ में मेला लगता है. सड़क पर हमेशा भीड़ लगी रहती है. वाहनो के परिचालन में परेशानी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola