महासंघ ने की सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 02 Nov 2025 7:48 PM

विज्ञापन

हंटरगंज प्रखंड के बांका गांव में रविवार को कुम्हार प्रजापति महासंघ की बैठक नारायण प्रजापति के आवास पर हुई.

विज्ञापन

चतरा. हंटरगंज प्रखंड के बांका गांव में रविवार को कुम्हार प्रजापति महासंघ की बैठक नारायण प्रजापति के आवास पर हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रजापति ने की, संचालन विजय प्रजापति ने किया. बैठक में सेक्टर वन कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें अध्यक्ष कामता प्रजापति, सचिव प्रेम प्रजापति, उपाध्यक्ष उमेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष नारायण प्रजापति, सक्रिय सदस्य में बिरजू प्रजापति, रामजी प्रजापति, रामस्वरूप प्रजापति समेत कई का चयन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष गौतम प्रजापति, संरक्षण इंदु राम, नंदकिशोर प्रजापति, जिला मीडिया पप्पु कुमार प्रजापति उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने व समाज को संगठित करने पर बल दिया. मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष वासुदेव प्रजापति, सुजीत प्रजापति, अभिनंदन प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि अशोक प्रजापति समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola