प्रखंड में लू का असर बढ़ा, तापमान 40 डिग्री पहुंचा

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड में लू का असर बढ़ा, तापमान 40 डिग्री पहुंचा

प्रखंड में दो दिन से गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. लू का प्रभाव बढ़ गया है. मंगलवार को तापमान 40 डिग्री था. गर्म हवा के कारण लोगों के शरीर में जलन होने लगी है.

विज्ञापन

22 सीएच 2- चौक पर पसरा सन्नाटा.

इटखोरी. प्रखंड में दो दिन से गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. लू का प्रभाव बढ़ गया है. मंगलवार को तापमान 40 डिग्री था. गर्म हवा के कारण लोगों के शरीर में जलन होने लगी है. सुबह दस बजते ही सड़क पर सन्नाटा छा जाता है. लोग घरों में चले जाते हैं. मंगलवार को इटखोरी चौक पर सन्नाटा छाया रहा. चाह कर भी घर से नहीं निकले. सवारी गाड़ियों में भी यात्रियों की संख्या कम देखी जा रही है. दैनिक मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. गर्मी बढ़ते ही शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गयी है. अमरस, कोल्डड्रिंक, जूस की मांग बढ़ गयी है, इसके अलावा खीरा, तरबूजा, आम, संतरा, डाब का सेवन कर लूं से बचने का उपाय कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola