आपसी प्रेम के साथ होली मनायें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

होली को लेकर सदर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

चतरा. होली को लेकर सदर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सीओ अनिल कुमार ने की. संचालन थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने किया. मौके पर नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई के अलावा शांति समिति के सदस्य व मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान होली शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया. सीओ ने कहा कि कोई भी पर्व आपसी सद्भाव भाईचारे का प्रतीक होता है. परस्पर प्रेम व सद्भावना के साथ होली मनाने की अपील की. थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है. बैठक के बाद पदाधिकारी व लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर होली की बधाई दी. मौके पर सीता यादव, एसआई राहुल सिंह, अजय यादव, भवानी राय, अभिषेक केसरी, अब्दुल्लाह अंसारी समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन

मयूरहंड. थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. पुलिस इंस्पेक्टर उमेश राम व थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. बैठक के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर त्योहार की अग्रिम बधाई दी. मौके पर जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, मुखिया रामनाथ यादव, सीआई शिव कुमार मंडल, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, समाजसेवी ईश्वरी मेहता, जेएमएम सचिव रविश सिंह, प्रिंस सिंह, उपेंद्र दांगी, मनीर आज़ाद, मुबारक अंसारी, मुस्लिम अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola