चतरा जेल में कैदियों से मिले PDJ, जमानत और कानूनी परेशानियां सुनीं; मुफ्त वकील की सुविधा की दी जानकारी
निरीक्षण करते पीडीजे व सचिव : Prabhat Khabar
पीडीजे शंभू लाल साव ने चतरा मंडल कारा का निरीक्षण किया. कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों और निशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शंभू लाल साव और डालसा सचिव तारकेश्वर दास ने चतरा मंडल कारा का निरीक्षण किया. इस दौरान कैदियों को उपलब्ध करायी जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया.
बैरक, रसोईघर, अस्पताल और महिला वार्ड का किया निरीक्षण
न्यायिक पदाधिकारियों ने जेल अधीक्षक से कैदियों के रहन-सहन, खान-पान, चिकित्सा, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. साथ ही बैरक, रसोईघर, अस्पताल और महिला वार्ड का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
विचाराधीन कैदियों ने बतायीं कानूनी और जमानत संबंधी परेशानियां
पीडीजे और सचिव ने विचाराधीन कैदियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना. कई कैदियों ने कानूनी समस्याओं और जमानत से संबंधित परेशानियां उनके समक्ष रखीं. अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.
ये भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर JLKM का पलटवार, चतरा में बड़े आंदोलन की चेतावनी
PDJ बोले- अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना उद्देश्य
पीडीजे शंभू लाल साव ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है. उन्होंने कैदियों से अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और न्यायालय व विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की.
कमजोर लोगों को मुफ्त अधिवक्ता की सुविधा
सचिव ने कैदियों को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और अधिवक्ता करने में असमर्थ लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है. इस दौरान लोक अदालत, प्ली बार्गेनिंग समेत अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गयी.
मौके पर मंडल कारा के पदाधिकारी, कर्मचारी समेत अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: कुड़ू में धान की भुसी के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 850 पेटी शराब, 50 लाख की खेप बरामद; तस्कर फरार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए