चतरा लगा स्वास्थ्य शिविर, 100 ग्रामीणों की जांच; मधुमेह की शुरुआती पहचान में मिली मदद

Updated:
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित महिलाए : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा कॉलेज के एनएसएस शिविर में ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

चतरा. मंगलवार को चतरा कॉलेज के शिक्षा विभाग के एनएसएस ने सेहदा गांव में एक विशेष शिविर का आयोजन किया. इस शिविर के दूसरे दिन स्वास्थ्य जांच का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल कुमार वर्मा शामिल हुए.

विज्ञापन

चलंत चिकित्सालय से करीब 100 ग्रामीणों की जांच

शिविर में चलंत चिकित्सालय के माध्यम से करीब 100 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. साथ ही ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया. 70 वर्षीय रामदीन ने बताया कि कैसे इस जांच से उन्हें मधुमेह की शुरुआती पहचान में मदद मिली.

घर-घर पहुंचकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता व स्वस्थ जीवनशैली को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया. स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को हैंडवाशिंग के सही तरीके सिखाए.

स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों से नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराने व स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.

मनोरंजन कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

शिविर में ग्रामीणों के मनोरंजन व उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश

कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो शोभा कुजूर ने किया. उन्होंने ग्रामीणों को स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया.

ये भी पढ़ें: चतरा जेल में कैदियों से मिले PDJ, जमानत और कानूनी परेशानियां सुनीं; मुफ्त वकील की सुविधा की दी जानकारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola