नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव 16 को, दौड़ में कई शामिल

उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल वार्ड पार्षद अन्य वार्ड पार्षदों को अपनी ओर करने में जुट गये हैं.
चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के चुनाव परिणाम आने के बाद अब उपाध्यक्ष को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. कई वार्ड पार्षद उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं. उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल वार्ड पार्षद अन्य वार्ड पार्षदों को अपनी ओर करने में जुट गये हैं. नगर परिषद उपाध्यक्ष पद का चुनाव 16 मार्च होगा. इसके पूर्व सात मार्च को अधिसूचना जारी होगी. उपाध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा. निर्वाचित वार्ड पार्षद ही मतदान करेंगे. बता दें कि चतरा नगर परिषद क्षेत्र में 22 वार्ड पार्षद हैं. उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है.
समर्थित प्रत्याशियों को जनता ने नकाराचतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा, झामुमो व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जनता ने नकारा है. सभी समर्थित प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी. भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी विद्यासागर आर्य को 1355 मत, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मो बशीर नेजामुद्दीन को 455 व झामुमो समर्थित प्रत्याशी अभिषेक निषाद को 428 मत प्राप्त हुआ. इसके अलावा 20 अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी. जमानत बचाने के लिए 3871 मत प्राप्त करना था. एक मात्र प्रत्याशी अमन कुमार यादव ने 4619 मत प्राप्त कर अपनी जमानत बचाने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




