तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

मंटून चौधरी का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हंटरगंज के भकोइया टोला में शौच करने गए 26 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. परिवार में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

हंटरगंज. लेंजवा पंचायत के भकोइया टोला में रविवार शाम तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक मंटून चौधरी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भकोइया टोला निवासी चूही मल्लाह के पुत्र के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पैर फिसलने से गहरे पानी में गया युवक

बताया गया कि मंटून चौधरी अपने एक मित्र के साथ शौच करने तालाब के पास गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. मित्र के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मंटून को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर मुखिया जोगिंदर यादव और एसआइ संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. मुखिया और पंसस विनोद यादव ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

मुआवजे की मांग

युवक की मौत से उसकी पत्नी समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola