सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ पर हादसा, बाइक की टक्कर से युवक की मौत
फोटो 1 में मृतक युवक प्रेम गंझु का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ पर लेपो गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय प्रेम गंझू की मौत हो गई. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
सिमरिया. सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित लेपो गांव के पास रविवार की देर शाम बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान लेपो निवासी 35 वर्षीय प्रेम गंझू (पिता- कैला गंझू) के रूप में की गयी है.
घटना के बाद परिजन उसे हजारीबाग सदर अस्पताल लेकर गये, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम छाया हुआ है.
जानकारी के अनुसार युवक गांव से अपने घर लौट रहा था, तभी सिमरिया से हजारीबाग की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गया.
परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार युवक भी घायल हो गया, उसे रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. युवक की मौत के बाद ग्रामीण और परिजन प्रशासन से मुआवजा मांग रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए