खुशी का माहौल गम में बदला, सदमें में पूरा परिवार

Updated:
विज्ञापन
खुशी का माहौल गम में बदला, सदमें में पूरा परिवार

20 अप्रैल को प्रीति की शादी हुई थी, फिर आयी मौत की खबर

विज्ञापन

सुबह पूजा-अर्चना के लिए इटखोरी के भद्रकाली मंदिर गये थे परिवार के लोग वापसी के क्रम में गंधरिया बहेरा कोचा के पास पेड़ से टकरा गया स्कॉर्पियो चतरा. लमटा निवासी अमरदीप प्रसाद के घर में शादी का माहौल गम में बदल गया. छह दिन पूर्व 20 अप्रैल को अमरदीप की बेटी प्रीति कुमारी की शादी हुई थी. प्रीति अपने पति रश्मिकांत साहू के साथ बहरोता (रस्म निभाने) में घर आयी थी. घर के सभी लोग खुश थे़ शनिवार की सुबह प्रीति अपने पति, बहन, भाई, दादी, फुआ समेत अन्य के साथ पूजा-अर्चना करने इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर गयी, जहां पूजा-अर्चना की. इसके बाद सभी स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहे थे. वाहन प्रीति के पति ही चला रहे थे. माता-पिता अपनी बेटी प्रीति के घर वापस आने का इंतजार कर रहे थे, इस दौरान दुर्घटना में प्रीति की मौत की खबर पहुंची. सूचना मिलते ही पूरा परिवार सदमे में डूब गया. महिलाओं की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया. सभी लोग गम में डूब गये. घटना के बाद से अमरदीप प्रसाद सदमें में हैं. वह झामुमो के पूर्व जिला सचिव हैं. अमरदीप ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से की थी. इस तरह की घटना ने पूरे परिवार के साथ-साथ गांव को मर्माहत कर दिया. घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच कर घटना पर दुख व्यक्त किया. घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल : गंधरिया बहेरा कोचा घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल रहा. दुर्घटना की सूचना पाकर गंधरिया मुखिया पति संजय यादव सहित कई लोग पहुंचे और घायलों को बचाने में जुट गये. सभी को स्कॉर्पियों से बाहर निकाला. सभी बचाव कार्य में लगे हुए थे. वाहन में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. बेटा व दामाद की स्थिति नाजुक : अमरदीप प्रसाद के इकलौता पुत्र राहुल कुमार व उनके दामाद रश्मिकांत साहू की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों को भी रांची रिम्स रेफर किया गया है. अस्पताल पहुंचे सांसद कालीचरण : घटना की सूचना पाकर सांसद कालीचरण सिंह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां मृतक के परिजन व घायलों से मुलाकात की. साथ ही घटना पर दुख व्यक्त किया. हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola