स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों को मिलेगा सम्मान

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 11 Nov 2025 8:09 PM

विज्ञापन

झारखंड स्थापना दिवस को लेकर 15 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

चतरा. झारखंड स्थापना दिवस को लेकर 15 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मौके पर विकास योजनाओं का शिलान्यास, उदघाटन, परिसंपत्तियों का वितरण, झारखंड आंदोलनकारियों व अन्य को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देश पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बैठक की. इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी. डीडीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीओ सन्नी राज, जहुर आलम, डीएमओ मनोज टोप्पो, डीईओ दिनेश मिश्र, डीएसई रामजी कुमार, डीपीआरओ शकील अहमद समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. प्रचार रथ रवाना : रन फॉर झारखंड के समापन के बाद कुल्लू मोड़ से तीन प्रचार रथ को रवाना किया गया. रवाना एसडीओ जहुर आलम, डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी, एसडीपीओ संदीप सुमन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. रथ के माध्यम से झारखंड की उपलब्धियों, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना व आजीविका से जुड़े कार्यक्रम व स्थापना दिवस समारोह की जानकारी जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola