एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त को भेजा गया जेल

Updated at : 11 Mar 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त को भेजा गया जेल

एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त को भेजा गया जेल

विज्ञापन

चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर एनडीपीएस एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त गोडविन कुजूर तुड़ाग गांव का रहने वाला है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि उसके खिलाफ पोस्ता की खेती करने से संबंधित कांड संख्या 274/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. छापामारी अभियान चला कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक हरिशचंद्र तिरवार व कई जवान शामिल थे.

पेंशन निकाल कर जा रहे वृद्ध से 50 हजार की छिनतई

चतरा. एसबीआई मुख्य ब्रांच से सोमवार को पेंशन की राशि निकाल कर घर जा रहे वृद्ध से 50 हजार की छिनतई हुई. जानकारी के अनुसार वृद्ध पेंशन की राशि निकालने के लिए बैंक पहुंचे थे, जहां राशि निकाल कर घर जा रहे हैं. इस दौरान पहले से घात लगाये बदमाशों ने बाइक से आया और राशि की छिनतई कर फरार हो गया. वृद्ध व आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला. साथ ही छिनतई करने वालो की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola