टेंपो चालक वन-वे नियमों का पालन करें

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
टेंपो चालक वन-वे नियमों का पालन करें

सदर थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी विपिन कुमार ने टेंपो चालको के साथ बैठक की.

विज्ञापन

चतरा. सदर थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी विपिन कुमार ने टेंपो चालको के साथ बैठक की. बैठक में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन समेत आमलोगों की सुविधा पर चर्चा की गयी. इस दौरान टेंपो चालकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी. इसमें अतिक्रमण हटाने, गर्ल्स हाई स्कूल व पुराना पेट्रोल पंप के समीप लगनेवाली जाम से निजात दिलाने की मांग की. थाना प्रभारी ने टेंपो चालकों को केशरी चौक से पुराना पेट्रोल पंप तक वन-वे का पालन करने की बात कही. कहा कि केशरी चौक से पुराना पेट्रोल पंप जानेवाली गाड़ियां मारवाड़ी मुहल्ला होकर जायेगी, वहीं पुराना पेट्रोल पंप की ओर से केशरी चौक आनेवाले वाहन मेन रोड से होकर जायेंगे. गर्ल्स हाई स्कूल के समीप लगनेवाले वाहनों को अब लकलकवानाथ मंदिर के पास लगाना होगा. पुराना पेट्रोल पंप के पास लगनेवाले वाहनों को पनसलवा के पास लगाने के निर्देश दिये गये. चालकों को चौक-चौराहो पर टेंपो खड़ा नहीं करने की बात कही गयी. कहा कि वन-वे का पालन नहीं करनेवाले टेंपो चालकों पर कार्रवाई की जायेगी मौके पर मोटर ट्रांसपोर्ट कामगार यूनियन के जेनरल सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत शुक्ला, टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष राजू कुमार दबगर, उपाध्यक्ष अनिल यादव, कोषाध्यक्ष नरेश साहू, सचिव शैलेंद्र मंडल, मिथिलेश यादव, संजय साहु, रूपलाल साहू, संजय केशरी, पप्पू कुमार, लालजी यादव, विजय वर्मा, मुन्ना वर्मा, चिंटू साहू, मो इमाम, नियाज, कयूम, विनोद प्रजापति समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola