अधिकारियों के दल ने कोल परियोजना का दौरा किया
Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 30 May 2025 5:24 PM
मगध पहुंचने पर जीएम नृपेंद्र नाथ ने अतिथियों का स्वागत किया.
टंडवा. खान सुरक्षा महानिदेशालय व सीसीएल के अधिकारियों के एक दल ने शुक्रवार को मगध कोल परियोजना का दौरा किया. दल में डॉ एसएस प्रसाद (उप महानिदेशक), रत्नाकर सुनकी (उप खान सुरक्षा अधिकारी, मैकेनिकल), पी हनुमंत राव (खान सुरक्षा के उप निदेशक), सीएस तिवारी (निदेशक, तकनीकी/संचालन सीसीएल) शामिल थे. मगध पहुंचने पर जीएम नृपेंद्र नाथ ने अतिथियों का स्वागत किया. इस दौरान परियोजना पदाधिकारी एस सत्यनारायण ने मगध ओसीपी के संचालन व विवरण पर पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी. इसके बाद टीम ने मगध ओसीपी के चमातु पैच का दौरा किया. मौके पर श्रीनिवासन रेड्डी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










