ePaper

टंडवा का जिला परिषद मार्केट जलमग्न

Updated at : 20 Jun 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
टंडवा का जिला परिषद मार्केट जलमग्न

लगातार हो रही बारिश से टंडवा में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

विज्ञापन

टंडवा. लगातार हो रही बारिश से टंडवा में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. टंडवा नदी किनारे बसे घरों में पांच फीट तक पानी भर जाने से विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. घर में रखे समान पानी में तैरते रहे, जिससे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों को दूसरे के घरों में शरण लेना पड़ रहा है. मो एहसान व मो राजू के घरों के अलावा आंबेडकर चौक स्थित जिला परिषद मार्किट में भी पानी घुस गया, जिससे दर्जनों दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ. दुकान में रखे समान बर्बाद हो गये. पूरा मार्केट जलमग्न हो गया था. दुकान के डूबने से तारकेश्वर गुप्ता व कैलाश गुप्ता पांच-पांच लाख रुपये, मो अहसान को बीस लाख, संदीप दास को चार लाख, विपो लाल को बीस लाख, रिंकू गुप्ता 10 लाख, मैनेजर साव को दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola