किसने किया इटखोरी का नाम रोशन? NEET से मैट्रिक तक शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

विधायक का अभिवादन करते प्रधानाध्यापक. | Prabhat Khabar Network

इटखोरी के केबी प्लस टू हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें नीट, इंटर और मैट्रिक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

इटखोरी. केबी प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें नीट, इंटर व मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि विधायक कुमार उज्ज्वल व विशिष्ट अतिथि बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने सभी को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया.

विधायक ने सभी विद्यार्थियों का तारीफ करते हुए जिला व प्रखंड में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया. स्कूल को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. कहा कि शिक्षा के लिए हर तरह का सहयोग देते रहेंगे. प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार वर्मा ने स्कूल के उपलब्धि से अवगत कराया.

उन्होंने मीटिंग हॉल बनाने, खेल के मैदान को समतल कराने की मांग की. समारोह में अक्षय कुमार, नैतिक कुमार, उज्वल कुमार, प्रियंका कुमारी, प्राची,अंशू प्रिया, अमीना खातून,नीलिमा कुमारी, मोनू केसरी,आरती कुमारी, वर्षा कुमारी व नीट में सफल कमल राज तथा गुड़िया रानी को सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ मृत्युंजय, रणधीर सिंह,निरंजन सिंह,शिवकुमार राणा समेत कई लोग थे.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola