15 अगस्त को चतरा में कहां-कब होगा कार्यक्रम? सुबह ध्वजारोहण से दोपहर फुटबॉल मैच तक पूरा शेड्यूल
मुख्य समारोह स्थल. | Prabhat Khabar Network
चतरा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 9:05 बजे होगा ध्वजारोहण. शहर में देशभक्ति का उत्साह और बाजार तिरंगे से सजा.
चतरा. स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा. यहां सुबह 9:05 बजे उपायुक्त रवि आनंद ध्जजारोहण करेंगे. इससे पूर्व उपायुक्त व एसपी अनिमेष नैथानी परेड का निरीक्षण कर सलामी देंगे. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
उपायुक्त फांसीहारी तालाब स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करने के साथ ध्वजारोहन करेंगे. इसके बाद पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. वहीं रेडक्रॉस भवन में भी ध्वजारोहन करेंगे. वहीं दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला. बाजार तिरंगे झंडो से पटा रहा.
विभिन्न दुकानों व स्टॉलों पर तिरंगा झंडा, रिबन, टोपी सहित देशभक्ति से जुड़े अन्य सामानो की जमकर बिक्री हो रही है. स्वतंत्रता दिवस को लेकर सबसे अधिक उत्साह स्कूली बच्चो में देखने को मिला. बच्चे अपने अभिभावको के साथ बाजार पहुंच कर तिरंगे झंडे, देशभक्ति से जुड़े सामान खरीदा. मुख्य समारोह के बाद स्टेडियम में ही दोपहर एक बजे जिला प्रशासन बनाम पत्रकार एकादश के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








