चार साल के बेटे के साथ पिता लापता, 11 बजे आखिरी बार दिखे; अब तक नहीं मिला कोई सुराग
विरेंद्र भुईयां (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network
गिद्धौर के बारियातु गांव से पिता और पुत्र गुरुवार से लापता हैं. परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.
गिद्धौर (चतरा). प्रखंड के बारियातु गांव निवासी विरेंद्र भुईयां व उसके चार वर्षीय पुत्र छोटू कुमार गुरूवार से लापता है. जिससे परिजन काफी परेशान व चिंतित है. परिजन लगाकर रिश्तेदारो के साथ-साथ आसपास क्षेत्र में खोजबीन कर रहे है.
लेकिन अब तक कहीं नहीं मिल पाया है. विरेंद्र की पत्नी गीता देवी ने बतायी की गुरूवार को हमलोग मजदूरी का काम करने गये थे. शाम को घर पहुंचे तो आसपास पूछताछ किया तो कहीं नहीं पता चला.
ग्रामीणों के अनुसार विरेंद्र अपने पुत्र के साथ दोपहर 11 बजे तक दिखाई दिया है. इसके बाद दोनो लापता है. परिजनो ने पुलिस पदाधिकारियों व आम लोगो से खोजबीन में सहयोग की गुहार लगायी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए