बड़का आहर के पास खेत से चोरी का बक्शा बरामद

Updated:
विज्ञापन
बड़का आहर के पास खेत से चोरी का बक्शा बरामद

पुलिस फिंगरप्रिंट टीम के साथ मौके पर पहुंची और कई नमूने एकत्र किये

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. नावाडीह भेलवारा व मरंगा गांव में चार दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस को गुरुवार को अहम सफलता मिली. छापामारी अभियान के दौरान बड़का आहर के समीप खेत के एक गड्ढे से बक्शा व अन्य सामान बरामद किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस फिंगरप्रिंट टीम के साथ मौके पर पहुंची और कई नमूने एकत्र किये. बक्शा मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गयी. पुलिस बरामद सामान को अपने साथ थाना ले गयी. जानकारी के अनुसार, चोरों ने बक्शा का ताला तोड़कर उसमें रखे नकद रुपये व कीमती सामान निकाल लिये थे और खाली बक्शा खेत में फेंक दिया था. उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व भेलवारा निवासी विनय दांगी के घर से तीन बक्शों की चोरी हुई थी. वहीं मरंगा गांव में वकील दांगी की किराना दुकान से खाद्य सामग्री की चोरी की गयी थी. अभियान में एसआई विजय कुमार, एएसआई घनश्याम कुमार समेत कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola