ePaper

इंटर साइंस में स्नेहा कुमारी व कॉमर्स में प्रिंस कुमार बने जिला टॉपर

Updated at : 31 May 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर साइंस में स्नेहा कुमारी व कॉमर्स में प्रिंस कुमार बने जिला टॉपर

साइंस टॉपर स्नेहा व दूसरे स्थान पर रहने वाली नेहा दोनों आपस में बहन हैं.

विज्ञापन

: साइंस टॉपर स्नेहा व दूसरे स्थान पर रहने वाली नेहा दोनों आपस में बहन हैं. चतरा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शनिवार को इंटर साइंस व कॉमर्स संकाय का रिजल्ट जारी किया है. दोनों संकाय में जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इंटर साइंस में रामनारायण प्लस टू हाई स्कूल हंटरगंज की छात्रा स्नेहा कुमारी 469 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी. साथ ही राज्य में आठवां स्थान प्राप्त किया है. वहीं इंटर कॉमर्स में उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज चतरा के प्रिंस कुमार यादव ने 427 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना है. साइंस टॉप टेन में छात्राओं का दबदबा रहा. टॉप टेन में 11 में से आठ छात्राएं हैं. साइंस टॉपर स्नेहा व दूसरे स्थान पर रहने वाली नेहा कुमारी दोनों आपस में बहन हैं. इंटर साइंस में रामनारायण प्लस हाई स्कूल हंटरगंज की स्नेहा कुमारी 469 अंक के साथ प्रथम, नेहा कुमारी 468 अंक के साथ दूसरा, प्लस टू गंगा स्मारक हाई स्कूल गिद्धौर के औचित्य कुमार 465 अंक के साथ तीसरा, केबी हाई स्कूल इटखोरी की गुड़िया रानी 463 अंक के साथ चौथा, रामनारायण प्लस टू हाई स्कूल हंटरगंज की अंबिका कुमारी 462 अंक के साथ पांचवां, केबी हाई स्कूल इटखोरी की अराधना कुमारी 462 अंक के साथ छठा, प्लस टू एसएस हाई स्कूल प्रतापपुर के मोनू कुमार 449 अंक के साथ सातवां, रामनारायण प्लस टू हाई स्कूल हंटरगंज की स्वेती कुमारी 447 अंक के साथ आठवां, भद्रकाली इंटर कॉलेज इटखोरी की रिया कुमारी, एसएस प्लस टू हाई स्कूल सिमरिया की निशु प्रिया ने संयुक्त रूप से 446 अंक के साथ नौवां व अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल कौरा प्रतापपुर के रवि राज ने 440 अंक प्राप्त कर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है. वहीं इंटर कॉमर्स में उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज चतरा के प्रिंस कुमार यादव 427 अंक के साथ पहला, अंजुम परवीन 426 अंक के साथ दूसरा, आरएनएस इंटर कॉलेज हंटरगंज की पम्मी कुमारी 420 अंक के साथ तीसरा, उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज की खुशी कुमारी 404 अंक के साथ चौथा, अभिषेक कुमार 395 अंक के साथ पांचवां, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इटखोरी की मानशी कुमारी 385 अंक के साथ छठा, उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज के अमर कुमार 384 अंक के साथ सातवां, राहुल कुमार, केबी हाई स्कूल इटखोरी की महिमा सिंह 382 अंक के साथ आठवां, भद्रकाली इंटर कॉलेज इटखोरी के सुधांशु पाठक, उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज के यशांक कुमार 381 अंक के साथ नौवां व आरएनएस इंटर कॉलेज हंटरगंज के अस्पर्श राज अग्रवाल 377 अंक प्राप्त कर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola