चतरा में 23.340 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
चतरा में 23.340 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

कौलेश्वरी मंदिर मेलाटांड़ जाने वाले रास्ते पर छापेमारी कर 23.340 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चतरा. गिद्धौर पुलिस ने राजटांड़ से कौलेश्वरी मंदिर मेलाटांड़ जाने वाले रास्ते पर छापेमारी कर 23.340 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार (पिता-होरिल दांगी) गिद्धौर स्थित पांडेय टोला का रहनेवाला है. उसके पास से अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं.

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि उक्त रास्ते पर अफीम की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की. एसपी ने सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23.340 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उक्त अफीम ट्रेन से चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी थी. पुलिस के अनुसार संतोष मादक पदार्थों का बड़ा सप्लायर है. वह चंडीगढ़ के एक व्यापारी के संपर्क में था. अफीम उसी को पहुंचाना था. उक्त अफीम रांची के तुपुदाना क्षेत्र से लायी गयी थी. गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को कई जानकारियां दी हैं, जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 48/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. इसमें शामिल दो अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. एसपी ने कहा कि अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी करनेवाले बख्शे नहीं जायेंगे. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा प्रशिक्षु डीएसपी वसीम रजा, गिद्धौर थाना प्रभारी कुमार गौतम, एएसआई विद्यानंद शर्मा समेत कई जिला बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola