शिबू सोरेन सिर्फ नेता नहीं, झारखंड की आत्मा थे

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
शिबू सोरेन सिर्फ नेता नहीं, झारखंड की आत्मा थे

झारखंड आंदोलन के प्रणेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन किया.

विज्ञापन

चतरा. झारखंड आंदोलन के प्रणेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने की. इस दौरान दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा थे. उनका जाना राज्य की राजनीति व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष असलम अंसारी, अमरदीप साव, केंद्रीय समिति सदस्य सरोज देवी, वंदना सिंह, नगर अध्यक्ष बिट्टू कुमार, नगर सचिव मोनू सिंदुरिया, चतरा सदर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम, बबलू पासवान, युवा नेता राहुल कुमार यादव, रूपेश यादव, संजीव कुमार, रवि यादव, प्रमोद साव, चुन्नू कुमार ठाकुर, अनिल मुंडा, समीर कुमार, चंदन कुमार चौधरी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

दस्तावेज नवीस संघ ने दी श्रद्धांजलि: इधर, पुराना कचहरी में झारखंड दस्तावेज नवीस संघ की ओर से शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष महेंंद्र कुमार, सचिव नंदकिशोर सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

राजद ने जताया शोक: राजद के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन कर स्व सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. यहां दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. लोगों ने कहा कि शिबू सोरेन का जाना राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है. इसकी भरपाई नहीं हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola