समस्याओं के समाधान की मांग
Published by : VIKASH NATH Updated At : 09 Sep 2025 7:10 PM
सदर प्रखंड के मोकतमा गांव की काफी संख्या में महिला-पुरुष मंगलवार को समाहरणालय पहुंचे.
चतरा. सदर प्रखंड के मोकतमा गांव की काफी संख्या में महिला-पुरुष मंगलवार को समाहरणालय पहुंचे. उपायुक्त से मिलकर आवास के नाम पर गांव के कुछ लोगों के द्वारा ठगी करने की शिकायत की. साथ ही कहा कि आवास नहीं मिलने से गरीब तबके के लोगों को रहने में काफी परेशानी हो रही है. सबसे अधिक परेशानी बरसात के मौसम में हो रही है. लोग प्लास्टिक लगाकर रह रहे हैं. लोगों ने कहा कि गांव के लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. गांव में बिचौलिया सक्रिय है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले की जांच कर ठगी करने वाले पर कार्रवाई करने की मांग की. ग्रामीण उप मुखिया रेणु देवी, वार्ड सदस्य लोला खातून के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलने पहुंचे थे. उप मुखिया ने बताया कि उपायुक्त ने गांव पहुंचकर शिकायत की जांच करने का आश्वासन दिया. मारपीट में 32 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज गिद्धौर. डढ़ुआ गांव में जमीन विवाद में दो गुटों में जमकर हुई मार पीट मे 32 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी शिवा यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट की घटना का आवेदन दिया.जिसमें जालेश्वर गिरी की पत्नी फूलों देवी के आवेदन के आधार पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. जबकि उमेश यादव के आवेदन के आधार पर 26 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया गया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने में पुलिस जुटी है. मालूम हो कि बीते रविवार को जमीन विवाद में दो गुटों में जमाकर मार पीट हुई थी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आधा दर्जन घायल लोगों को इलाज के अपने वाहन से चतरा सदर अस्पताल ले गयी थी.जिसमे नेमन यादव व उमेश यादव को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










